फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर, ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- जैदपुर थानाक्षेत्र में हुआ हादसा, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर(बाराबंकी)। क्षेत्र में शुक्रवार को भिटौरा लखन गांव के समीप बाइक से जा रहे सफदरगंज थाना क्षेत्र के केसरी पुर निवासी धर्मेंद्र कुमार(22) अपने साथी शिवनाथ के साथ सिद्धौर से लौट रहा था तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां धर्मेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो वहीं उसका साथी शिवनाथ घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। लोगों का कहना है कि हादसे के समय बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें