किशोरी की चोटी कटने का दावा
-बेहोश हालत में सीएचसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गुलालपुर गांव स्थित मकान के कमरे में लेटी किशोरी के बाल कटने से क्षेत्र में दहशत है। किशोरी को बेहोश हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
सोमवार को गुलालपुर मजरे गोतौना गांव में रामदास की 16 वर्षीय पुत्री अपने कमरे में लेटी थी इसी दौरान उसके बाल किसी ने काट दिए और मौके से गायब हो गया। घटना के दौरान रेखा की मां खेत गई थी जबकि उसके पिता घर के बरामदे में लेटे थे। पुत्री की आवज सुनकर अंदर पहुंचे तो वह बेहोश मिली और उसके कटे बाल नीचे गिरे हुए थे। ग्रामीणों की सहायता से सीएचसी लाया गया जहां होश में आने पर बताया कोई काला साया तेजी से सिर के पास से निकला और गायब हो गया। सीएचसी के डॉक्टर प्रणव श्रीवास्तव ने कहा किशोरी की हालत सामान्य है बाल काटने का मामला जांच के बाद उजागर हो सकेगा। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके की जांच कर रही है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा पुलिस को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है।