बेकाबू कार ने पांच को कुचला, एक की मौत
कुर्सी थाना क्षेेत्र में हुआ हादसा
फोटो-42
कुर्सी(बाराबंकी)। सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे लोगों को तेज रफ्तार कार कुचलते हुए पलट गई। इस हादसे मे सब्जी बेच रहे एक अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी घुंघटेर मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर रविवार की दोपहर ग्राम मौलानिया के निकट सड़क के किनारे देवा कोतवाली निवासी जानमोहम्मद पुत्र शालारी (55) वर्ष सब्जियां बेच रहा था। वहीं पास ही में ग्राम मौलनिया के आधा दर्जन लोग भी मौजूद थे। दोपहर दो बजे महमूदाबाद मार्ग की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार सभी को कुचलते हुए खाईं मे जाकर पलट गई। इस हादसे में जानमोहम्मद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम मौलानिया निवासी समी (14), महादीन (45), संतराम (50), रमेश (30) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराकर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कार सहित चालक को गिरफ्तार कर किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रईस की तहरीर पर कार चालक रणबीर यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम सेउवां थाना गुड़ंबा जनपद लखनऊ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।