फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से नदारद मिले 11 स्वास्थ्यकर्मी

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक के औचक निरीक्षण में सीएचसी के तीन चिकित्सक दो फार्मासिस्ट समेत 11 स्वाथ्य कर्मी केंद्र से ड्यूटी से गायब मिले। बाहर से दवा मंगाने व प्रसव के लिए भर्ती मरीजों को खाना नहीं दिए जाने आदि अव्यवस्थाओं की मरीजों ने शिकायत की। महानिदेशक ने बिना सूचना गायब मिले कर्मचारियों के खिलाफ तथा लापरवाही के दोषियों पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।  
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. पदमाकर सिंह ने सीएचसी को औचक निरीक्षण कर मौजूद चिकित्सकों को शासन की नीति के अनुरूप इलाज की बेहतर सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र के डॉ. सुनील जयसवाल, डॉ. सिरीन सुहेल सिद्दीकी, डॉ. प्रणव श्रीवास्तव तथा फार्मासिस्ट राकेश पांडेय व राजेश मौर्या बिना पूर्व सूचना के गायब गायब पाए गए।

स्वास्थ्यकमियों के गायब मिलने पर महानिदेशक ने रोष जताया। ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक अर्चना शर्मा, लिपिक किरन कला, एलटी दीपक नायक, एक्स रे टेक्नीसियन गीता साही व काउंसलर सीता सिंह ड्यूटी से लापता पाई गई है। केंद्र पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजू तो बीते एक माह से लापता पाया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रसव के लिए भर्ती मरीजों को खाना नहीं दिए जाने की शिकायत की है। दौलतपुर की सविता व संभलखेड़ा की वंदना ने खाना नहीं मिलने तथा रामहेत, भुंइयादीन आदि ने बाहर की दवा लिख कर मरीजों को शोषण करने का आरोप लगाया। कर्मचारी पंकज धीमान व सेवानिवृत्त कर्मी सरसम्मा नेे जीपीएफ का रुपया नहीं भेजने की शिकायत की।

इसके अलावा केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंदगी व अव्यवस्था पाए जाने पर मौजूद डॉ. राजेश समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई है। महानिदेशक स्वास्थ्य ने कहा मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा के लिए शासन पूरी तरह से गंभीर है। गैरहाजिर डाक्टर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें