कुश्ती में बराबरी पर छूटे बलराम व रमेश
क्रासर
- नागलीला मैदान में दंगल देखने को उमड़ी भीड़
फोटो-18पी
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कस्बे के नागलीला मैदान में विराट दंगल का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें क्षेत्र के नामी-गरामी पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाएं । सबसे देर तक 20 मिनट तक चली बलराम व रमेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सुबह के समय हुए दंगल को देखने के लिए आस-पास के लोगों की काफी भीड़ नागलीला मैदान में उमड़ पड़ी जिसमें सबसे बड़ी दो कुश्ती हुई। इसमें ददौरा के बलराम व पारा के रमेश पहलवान के मध्य हुई कुश्ती का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने अपने-अपने पैंतरे लेकिन नाकाम रहे। उसके बाद दूसरी बड़ी कुश्ती पहलवान रामकरन व विवेक के मध्य हुई। इस मुकाबले में रामकरन ने लंगड़ी दांव का प्रयोग कर विवेक को चित्त कर अपनी जीत दर्ज कराई। इसी क्रम में पहलवान विपिन व अर्जुनदास के मध्य हुई कुश्ती में अर्जुन दास ने विपिनदास को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम कर ली। फिर विष्णु व अकरम के बीच हुए कुश्ती के मुकाबले में मसौली के अकरम ने बाकुड़ी दांव लगाकर विष्णु को धराशाई कर दिया। उसके बाद बब्बन पहलवान व निर्मल हुई कुश्ती में धोबी पाट का दांव लगाकरर बब्बन ने निर्मल को चारो खाने चित कर दिया।