फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजे-बाजे के धूमधाम से निकली
विज्ञापन

महावीर स्वामी की शोभायात्रा
क्रासर
- महावीर स्वामी की झांकी व श्रीजी का रथ रहा आकर्षण का केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 21पी
बेलहरा (बाराबंकी)। दस दिनों से चल रहे जैन समाज के पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन बुधवार को नगर में गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह तोरण द्वार बनाए गए और श्रद्घालुओं ने स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

दिबंगर जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ पंकज जैन ने किया। शोभायात्रा मुख्य बाजार, विश्व नाथ चौराहा समेत नगर भ्रमण करती हुई निकली। शोभायात्रा के दौरान खूब पुष्पवर्षा हुई। फूल की पंखुड़ियों से रास्ता पट सा गया और वातावरण महक उठा। शोभायात्रा में सबसे आगे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर से सुसज्जित चित्र और इनके पीछे भगवान महावीर के ध्येय संदेश ...जियो और जीने दो की आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। इसमें जैन धर्मावलंबियों की आकर्षक परिधानों से सजी टोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ भजन गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्रीजी का रथ भी रहा। नगर में जगह-जगह पर भक्तों ने तोरण द्वार सजाकर व प्याऊ लगाकर स्वागत किया। शोभायात्रा स्वामी नाथ मंदिर पहुंची तो श्रीजी को पांडुकशिला पर विराजमान करके बैंड नगाड़े की धुन पर अभिषेक व पूजन किया गया। अभिषेक करने का सौभाग्य प्रमोद जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जैन समाज आशीष जैन, विनीत जैन, मनोज जैन, आदेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें