दस वाहन मालिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
बाराबंकी। जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए एआरटीओ द्वारा वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 160 छोटे व 103 बड़े वाहनों को अधिग्रहीत करने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार तक ज्यादातर वाहन तो चुनाव के लिए पहुंचे है लेकिन दस वाहन मालिकों ने अपने वाहन देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में इन सभी के खिलाफ एआरटीओ ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ ही लाइसेंस व परमिट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की है। एआरटीओ प्रर्वतन राहुल श्रीवास्तव ने बताया चुनाव ड्यूटी में जो वाहन नहीं आ रहे है उनके मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंनेे कहा चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।