फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन अफसरों पर कार्यवाई को डीएम ने शासन को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन अफसरों पर कार्रवाई को डीएम ने शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन

- यूपी एग्रो के जिला प्रबंधक के खिलाफ खाद्य आयुक्त को लिखा पत्र
- धान खरीद में लगी पांच एजेंसियों के प्रबंधक नहीं उठाते डीएम का फोन ,चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने धान खरीद को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। यूपी एग्रो के जिला प्रबंधक पर धान खरीद में असहयोग करने का पत्र खाद्य आयुक्त को भेजा है। वहीं जिलाधिकारी का फोन न उठाने और तैनाती स्थल पर न रुकने पर पीसीएफ, यूपी एग्रो, उप्र कर्मचारी कल्याण निगम, नैफेड और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर कड़ी चेतावनी दी है।
किसानों से सीधे धान की खरीद हो इसे लेकर एजेंसियों के अफसर इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। यूपी एग्रो के जिला प्रबंधक की लापरवाही की वजह से इनके द्वारा खोले गए क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने इसे काफी गंभीरता से लिया है और इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए खाद्य आयुक्त को पत्र भेज दिया है। इसके अलावा धान खरीद में लगी पीसीएफ, यूपी एग्रो, उप्र कर्मचारी कल्याण निगम, नैफेड और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों की बेअंदाजी का आलम यह है कि तैनाती स्थल पर रहना तो दूर, जिलाधिकारी का फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा दो दिन पूर्व किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि मंडी में यूपी एग्रो द्वारा खोले गए क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो रही है। यहां पर धान लदी चार ट्रालियां खड़ी थी। जानकारी पर बताया गया कि धान खरीद के लिए 9 लाख रुपया मिला था जो खत्म हो गया है इसलिए खरीद न हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने और धन उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को पत्र लिखकर बताया है कि अब तक महज 3 हजार एमटी ही धान की खरीद हो सकी है। ज्यादातर धान की खरीद मंडी के केंद्रों पर हो रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर यह आवक कम है। इसका लाभ निजी व्यापारी उठा रहे हैं और किसानों से औने-पौने दामों पर धान की खरीद कर रहे हैं। इस पर रोक लगाते हुए व्यापारियों के गोदामों का निरीक्षण करें था धान खरीद में और तेजी लाएं।
विज्ञापन


वर्जन :
धान खरीद में असहयोग करने पर यूपी एग्रो के जिला प्रबंधक के खिलाफ खाद्य आयुक्त को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले पांच अफसरों को कड़ी चेेतावनी जारी की गई है। धान खरीद में तेजी लाने तथा निजी व्यापारियों के गोदामों की नियमित जांच करने के आदेश सभी एसडीएम को दिए गए हैं।
अखिलेश तिवारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें