फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आन..बान..शान के लिए कदम से कदम मिलाऐगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आन..बान..शान के लिए कदम से कदम मिलाएंगी बेटियां
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस भर्ती में उमड़ीं महिला अभ्यर्थी
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के स्लोगन का असर 10वीं पीएसी के मैदान के बाहर सोमवार की भोर देखने को मिला। कोई कंधे पर तो कोई हाथ में पकड़े ट्रॉली बैग लिए युवतियां नौकरी पाने की उल्लास व उत्साह से लवरेज दिखीं। हालांकि पहले दिन बुलाई गई अभ्यर्थियों की संख्या कम पहुंची। मगर, उनमें खाकी का चोला धारण कर पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिलाने की झलक साफ नजर आई। ट्रैक सूट, टी-शर्ट तो कोई पैंट-शर्ट में पहुंची बेटियां दिल्ली पुलिस में शामिल होकर देश की राजधानी में पहुंचने वालों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्प नजर आईं। पीएसी ग्राउंड में प्रवेश करने से पूर्व बेटियों में देश की आन, बान व शान की रक्षा को लेकर जो जज्बा व जूनुन दिखा उसकी सराहना करने वालों की भी कमी नहीं थी।
-संबंधित खबर पेज 3 पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें