बाराबंकी। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राजीव महेश्वरम ने अपहरण व दुष्कर्म के एक मामले में एक किशोर को 10 वर्ष की कैद व 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा होने पर पूरी राशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला कस्बा व कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर का है। यहीं के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि पहली अक्तूबर 2017 की शाम उसकी नाबालिग पुत्री को कस्बे का ही एक किशोर बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया था।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीन अक्तूबर 2017 को पीड़िता को खोज निकाला। पीड़िता समेत गवाहों के बयान हुए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने किशोर को दोषी पाते सजा सुनाई।