त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा के मौलाबाद और कोटी में मामूली विवाद में बीच मारपीट हो गई। इसमें पांच महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजकर रिपोर्ट दर्ज की है।
बृहस्पतिवार को मौलाबाद गांव में रास्ते में सजीवन और शेखर की बाइक आपस में भिड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें सजीवन इनकी पत्नी रामकली, पुत्री रामलली, पुत्र त्रिभुवन तथा दूसरे पक्ष के शेखर, इनके पुत्र दिलीप, भाई हरिद्वार घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजकर दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर कोठी थाना क्षेत्र के पूरे कारिक निवासी बरसाती की पत्नी सुदामा का गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गए। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर बरसाती की पत्नी सुदामा और बहू शांति व पुत्री लक्ष्मी की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस की है। थानाध्यक्ष कोठी रितेश पांडे ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।