टिकैतनगर (बाराबंकी)। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ कटान में कमी आई है। नदी का पानी जिस रफ्तार से दो दिन पहले एल्गिन-चरसड़ी तटबंध को काट रहा था उसमें कमी आ गई है। कटान कम होने से प्रशासनिक अमले ने जहां राहत की सांस ली है वहीं बाढ़ खंड के अधिकारियों ने कटे हुए बांध को पटाने का कार्य और तेजी से शुरू कर दिया है।
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परसावल, नैपुरा, कमियार और मांझारायपुर पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। तराई में अलर्ट घोषित कर दिया गया था और बाढ़ चौकियों पर तैनात लोगों को