फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रों ने की तोड़फोड़

Tue, 30 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हैदरगढ़ (बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में गार्डोँ की अभद्रता से भड़के मेडिकल के छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। मंगलवार दोपहर कालेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के एक छात्र की गार्डों द्वारा पिटाई करने के बाद सभी छात्र भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि गार्ड आए दिन छात्राओं से अभद्रता करते हैं। छात्र-छात्राओं ने कालेज की चेयरमैन पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को समझाकर शांत करवाया। नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में मंगलवार दोपहर एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र अर्जुन सिंह निवासी उधम सिंह नगर उत्तराखंड की कालेज के सुरक्षा प्रभारी संजय पांडेय ने गार्डों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई करने की सूचना मिलते ही कालेज के सभी छात्र छात्राएं भड़क उठे और एकजुट होकर कालेज में विभिन्न जगहों पर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। छात्रों ने कालेज के एक गार्ड को पकड़कर उसे जमकर पीटा। छात्र छात्राओं का आरोप है कि कालेज के गार्ड मदन शुक्ला ने एमबीबीएस की एक छात्रा पर अभद्र टिप्पणी किया था जिसके बाद जब छात्र अर्जुन ने इसका विरोध किया तो सुरक्षा प्रभारी ने 13 गार्डों के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंदकर जमकर पिटाई की। सभी छात्र छात्राओं का आरोप है कि कालेज के गार्ड आए दिन छात्राओं से अभद्रता करते हैं और गर्ल्र्स हास्टल में गार्ड बिना वजह जबरन पहुंचकर वहां छात्राओं को परेशान करते हैं। छात्रों ने कालेज की चेयरमैन ऋचा मिश्रा पर भी मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कालेज प्रशासन बेवजह आए दिन छात्रों से रुपयों की वसूली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें