बाराबंकी। झमाझम बारिश की फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश का लोगों ने आनंद लिया। दिनभर बादल छाए रहने के बाद दोपहर और फिर शाम को झमाझम बारिश हुई। दोपहर बारिश के बाद उसम काफी बढ़ गई, लेकिन थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत महसूस की। पहली मानसूनी बारिश ने नगर की साफ-सअफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। देवा रोड पर कीचड़ से राहगीर परेशान हुए। पिछले दो दिनों से नगर क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। बुधवार शाम रिमझिम फुहार भी पड़ी जिससे