फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवती की ससुराल में मौत हो गई। परिजन बीमारी से और पुलिस जहर से मौत बता रही है। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित कर लिया गया। चिल्ला क्षेत्र के भवानीपुर गांव में विनीता देवी (27) की शनिवार की रात घर में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पति योगेश का कहना है कि पत्नी बीमार रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो पुत्र हैं। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर पति से विवाद हो जाने के बाद पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें