फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोहर्रम का जुलूस देखने गए युवक पर तलवार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के कर्बला (नसेनी) गांव में मोहर्रम की 11वीं को ताजिया जुलूस देखने गए युवक पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। उसके सिर पर तलवार से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के काबोली गांव निवासी जाबिद खान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को मोहर्रम की 11वीं को ताजिया जुलूस देखने नसेनी गांव गया था। वहां जमवारा गांव के रहने वाले चार लोगों ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने तलवार और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें