फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, 60 फीसदी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के नशे के लती युवक ने देर शाम सूने घर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह करीब साठ फीसदी झुलस गया। घर पहुंचे पिता को वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने किसी आरोप से इन्कार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुर्जुग गांव निवासी बबलू (30) ने शनिवार की देर शाम सूने घर में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। कुछ देर बाद उसके पिता पंचा घर पहुंचे तो उसे गंभीर रूप से झुलसा जमीन पर पड़ा मिला। पिता ने मोहल्लेवासियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रामा सेंटर में तैनात डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह 60 फीसदी तक जला है। हालत गंभीर है। पिता ने बताया कि बबलू शराब के नशे का आदी और अविवाहित है। नशे में उसने आग लगाई है। उन्होंने किसी आरोप से इंकार किया। शहर कोतवाल ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें