मध्य प्रदेश के गौरिहार थानाक्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मध्य प्रदेश के गौरिहार क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छतरपुर के खड्डी गौरिहार निवासी कामता (35) की मौत हो गई। हादसे में पड़ोसी राजेश (36) व उनकी छह वर्षीय बेटी घायल हो गए। तीनों बाइक से डॉक्टर को दिखाने गौरिहार जा रहे थे। यह दुर्घटना मध्य प्रदेश के खड्डी और गौरिहार के बीच हुई। मृतक के साले शिवरतन के मुताबिक परिवार में पत्नी राजकुमारी और तीन बेटियां हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया हादसा मध्य प्रदेश में हुआ है। मेडिकल कॉलेज में मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।