फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर मरणासन्न हालत में पड़े युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहन ने काेतवाली में तहरीर देकर दो भाइयों पर युवक को घर से जबरन ले जाकर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदौल तलैया निवासी इजराइल उर्फ राजा (26) शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे घर के दरवाजे पड़ा मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन सहरून ने आरोप लगाया कि लोहार तलैया के रहने वाले दो भाई शुक्रवार की शाम पांच बजे उसे जबरन घर से ऑटो में बैठाकर ले गए थे। इन लोगों ने उसके भाई को जहर खिला दिया और शाम को उसे घर के बाहर फेंककर भाग गए।
बहन का कहना है कि आरोपी भाई उसके भाई के साथ मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। उनका घर भी आना-जाना था। ईद के त्योहार को लेकर वह घर भी आए थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय और कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि रंजिश का जिक्र नहीं किया है। इजराइल तीन भाई तीन बहन में सबसे छोटा था। घर में पत्नी सफीना व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे का कहना है कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी कार्यालय पहुंचे इजराइल के परिजन
इजराइल का पूरा परिवार मजदूर पेशा है। बहन सहरून का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है, लेकिन आरोपी दो भाइयों ने उसके भाई के साथ ऐसा क्यों किया, उसे नहीं पता। शाम के समय दोनों भाई इजराइल को घर से लेकर गए थे। वह नहीं जा रहा था तो उसका गिरेबान पकड़कर ले जा रहे थे। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पूरा परिवार और मोहल्ले के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें