फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुकान से खाद लेने जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन घायलावस्था में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी ज्ञानी उर्फ ज्ञान यादव (26) शनिवार शाम पांच बजे करीब गांव में स्थित खाद की दुकान से खाद लेने पैदल जा रहे थे। तभी वहां से गुजरे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके से वाहन चालक वाहन समेत भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसा होते देख परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ज्ञानी ने दम तोड़ दिया। भाई अरविंद ने बताया कि वह सात भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। उसके नाम एक बीघा जमीन है। पिता रामआसरे यादव खेती करते हैं। शव को मोर्चरी में रखाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें