फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 29 Jan 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहन की ससुराल से घर लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से बोरिंग मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब चौराहा निवासी प्रदीप (23) बोरिंग मिस्त्री था। वह शुक्रवार को अपनी बहन जानकी व शिवदेवी की ससुराल भरखरी गांव गया था। शनिवार की रात 11 बजे लौटते समय भरखरी में रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। गेटमैन ने परिजनों को जानकारी दी। पिता बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि तीन पुत्रों में छोटा अविवाहित था। घर में मां सावित्री है। भूमिहीन हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि मालगाड़ी की टक्कर लगने से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें