खत्रीपहाड़। नहर कोठी में नहाने उतरे युवक की तेज बहाव में डूबकर मौत हो गई। उसका शव दूसरे दिन दूसरे गांव के पास नहर की झाड़ियों में फंसा मिला।
गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव निवासी गिरिजेश (45) गांव-गांव जाकर मोचीगिरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम पांच बजे करीब वह पैगंबरपुर नहर कोठी में नहाने के लिए पानी में उतर गए। तेज बहाव के चलते वह डूब गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो वह रात नौ बजे तक नहर में खोजबीन करते रहे। शनिवार की सुबह उसका शव बड़ोखर गांव के में नहर की झाड़ियों में फंसा मिला।