फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। खेत गए युवक ने जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव निवासी अवधराज सिंह (28) का शव खेत में लगे जामुन के पेड़ से साफी के फंदे से लटका मिला। चचेरे भाई चंद्रभूषण ने बताया कि अवधराज सूरत में रहकर कमाता था। तीन महीने पहले ही गांव आया था। वह तीन भाई व तीन बहनों में पांचवे नंबर का अविवाहित था। भाई धनराज सिंह, युवराज सिंह सूरत व गोवा में रहकर कमाते हैं।
विज्ञापन

अवधराज के पिता देशराज के पास 15 बीघा जमीन है। वह गांव में रहकर खेती किसानी करता था। उन्होंने आशंका जताई है कि फसल कम होने के चलते मानसिक परेशानी में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि वह कोई ठोस वजह नहीं बता सके। घर में मां बिंदी है। जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें