नरैनी। कस्बे के राजनगर मोहल्ले में रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक कानपुर के हैलेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद लौटा है। इसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजनगर मोहल्ले के राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जून की रात करीब एक बजे मोहल्ले का ही रवि राजपूत उनके घर में घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर जब वह जागा तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और जमीन पर पटक दिया। बताया कि जब वह जान बचाकर बाहर भागने का प्रयास कर रहा था तो आरोपी ने उसे पकड़कर बाउंड्री के पिलर में पटक दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद )