बांदा/ओरन। अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों घटनाओं के पीछे वजह घरेलू कलह रही। युवक की शादी कुछ महीने पूर्व हुई थी।
शहर की स्वराज कालोनी निवासी सिद्धार्थ सिंह (30) पुत्र राजेश सिंह ने सोमवार रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब तक फंदे से नीचे उतारा, मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों के मुताबिक घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। छह माह पूर्व शादी होना बताया गया है। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव में सीमा (16) पुत्री चुनकावन ने सोमवार की रात घर के बाहर पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।