बबेरू। पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में गुटखा देने गया युवक 11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी शिवबाबू (18) शुक्रवार को दोपहर पड़ोसी रामकरन के निर्माणाधीन मकान में कारीगरों को गुटखा देने गया था। वहां दूसरी मंजिल में शटरिंग का काम हो रहा था। मकान के पास से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन के करंट के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी चंपा (43) शुक्रवार को सुबह अपने घर में कूलर का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रही थी, तभी करंट लगने से वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।