फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नहर किनारे मृत मिला युवक, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। अतर्रा बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी करके लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों में एक गुमाई नहर के पास सड़क पर मृत पड़ा मिला, जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने घायल को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल बाद में रात में ही कानपुर रेफर किया गया। पुलिस बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से हादसा होना बता रही है, जबकि परिजन मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सौंता का पुरवा निवासी बसंत कुमार कुशवाहा (29) मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घरेलू सामान खरीदने अतर्रा गया था। वहां कुटूरवा का पुरवा निवासी दीपू यादव (26) भी मिल गया। दोनों बाइक से मंगलवार की रात करीब नौ बजे लौट रहे थे। बाइक बसंत चला रहा था। माना जा रहा है कि रात में बाइक अनियंत्रित हो जाने से वे गुमाई नहर के पास गिर गए।
हादसे में बसंत की मौत हो गई, जबकि दीपू गंभीर घायल हो गया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपू को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने रात में ही दीपू को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया। बसंत के बड़े भाई बबलू ने बताया कि वह तीन भाइयों में छोटा था। घर में पत्नी साधना व दो पुत्र कौशल (5), कृष्ण (2) है। मां बिरिया है। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आकर या बाइक के अनियंत्रित हो जाने से यह हादसा हुआ है। जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें