फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शौच करते समय तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तालाब के पानी से शौच करते समय युवक अचानक तालाब में गिरकर समा गया। 24 घंटे बाद जब पानी में उसका शव उतराया तब परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव निवासी कमल ने बताया कि उसका भतीजा वेद प्रकाश (20) बुधवार की देर शाम खेत गया था। वहां तालाब के किनारे शौच क्रिया करने लगा। उसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह तालाब में गिरकर गहराई में समा गया। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बबेरू, ओरन, कमासिन तक रिश्तेदारी में दिखवाया गया। शंका होने पर तालाब में कांटा भी डलवाए गए। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की देर शाम वेद प्रकाश का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस और परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया है। वह तीन भाइयों में छोटा था। बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घर में मां सुशीला है। पिता रामचंद्र कुशवाहा खेती किसानी करते हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तालाब में डूबकर मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें