बांदा। कमासिन कस्बे में शनिवार दोपहर युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर थे। बहन के कमरे में जाने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कस्बे के दादों रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले राम रतन यादव का बेटा मुकेश यादव (22) शनिवार दोपहर करीब दो बजे कमरे में था। खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद छोटी बहन सोनम कमरे में गई तो भाई को फंदे पर लटका देखा। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे और उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुकेश की पत्नी रक्षाबंधन से मायके में है और उसकी दो बेटियां भी है। (संवाद)