फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 10 Feb 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी के महज 20 दिन बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सास और जेठानी खेत गईं थीं।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कनाय गांव में विनीता (20) ने गुरुवार शाम घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद खेत से सास श्यामकली व जेठानी नीतू लौटी तो दरवाजा बंद पाए जाने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा खुलवाकर देखा तो विनीता का शव फंदे से लटक रहा था।
विनीता के मायके पक्ष नगनेधी गांव से आए फुफेरे भाई अधिवक्ता धर्मपाल सिंह ने बताया कि विनीता की शादी 16 जनवरी को संजय कुमार वर्मा के साथ हुई थी। उन्होंने सामूहिक विवाह योजना में आवेदन भी किया था, लेकिन रजिस्ट्रेशन न हो पाने के चलते शादी घर से हुई थी। उन्होंने बताया कि विनीता की बड़ी बहन नीतू ही उसकी जेठानी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विनीता की विदाई हुई थी। पति संजय कुमार मथुरा में रहकर मजदूरी करते हैं, वह नौ जनवरी से गांव में ही हैं। नरैनी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें