फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: %तुम मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो’

विज्ञापन
हत्यारोपी शिवम कुशवाहा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। ‘तुम मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो’। युवती की इस धमकी पर युवक ने हंसिया से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इस बात का खुलासा युवक ने पकड़े जाने पर पुलिस के सामने किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया और युवती का दुपट्टा बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 14 दिसंबर की रात घर पर भोली देवी (20) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पिता मुन्ना ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में जुटी रही। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घटना के एक माह बाद गुरुवार को हरदौली गांव निवासी शिवम कुशवाहा उर्फ बउवा को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। उसकी निशानदेही पर घर से दूर एक खेत में छिपाया गया हंसिया और दुपट्टा बरामद किया।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोपी शिवम के हवाले से एसपी ने बताया कि युवती भोला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। घटना वाले दिन भी युवती ने अपने गले पर हंसिया रखकर शादी का दबाव बनाते हुए जान देने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने उसी हंसिया से हत्या कर दी। दुपट्टे में हंसिया लपेटकर भाग गया था। टीम में बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, एसआई रामकिशोर सिंह व मयंक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें