अतर्रा। कस्बे के सिविल लाइन स्थित संत विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले छह दिवसीय योग शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। रामनेवास सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से होने वाले इस शिविर के पहले दिन योग प्रशिक्षक अंजनी मिश्रा ने 24 से अधिक छात्र-छात्राओं को योग सहित प्राणायाम कराया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले फायदों को गिनाया। योग शिविर में हिमांशु, दीपेश, राजवीर, अनूप, लवकुश, कीर्ति, वेदिका, मयंक, श्वेता, राहुल, शुभम, आरती, दीपिका, पीयूष, संदीप, सहित डॉ हरिश्चंद्र, हेम सिंह, आशीष, रीना आदि मौजूद रहे।