फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बहन की शादी की चिंता में भाई ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बहन की शादी के इंतजाम की चिंता में भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां खेत से लौटी तो शव फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी रोशन (20) दो बीघा जमीन में खेती-किसानी करता था। गुरुवार को दोपहर वह अपनी मां के साथ खेत गया था। वहां से उसे बताए बिना वह घर आ गया और सूने घर में खपरैल की धन्नी से साड़ी का फंदा लगा लिया। देर शाम मां खेत से लौटी तो उसका फंदे से लटका मिला। मां केशकली ने बताया रोशन के पिता इंद्रबाबू पटेल का निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद उसके ऊपर छोटी बहन की शादी व परिवार के खर्च का बोझ था। उसकी बहन की शादी के लिए मौदहा में बात तय थी। इससे वह शादी का इंतजाम करने को लेकर परेशान रहता था।
विज्ञापन

अक्सर पर वह मां से भी इस बात को लेकर चर्चा करता था। अपने घर में दो बहनों में वह एकलौता भाई था। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें