बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गुरुवार को कलक्टेट सभागार में आरईएस, सेतु निगम, आवास विकास, जल निगम सहित राजकीय निर्माण निगम के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं ने अवगत कराया कि जनपद में 40 परियोजनाएं ऐसी हैं जिनके निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाना है। 97 कार्य ऐसे हैं जिनकी अभी स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। इनका शिलान्यास कराया जाना है। करीब 200 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कराया जाएगा। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।