फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को अग्नि परीक्षा समझें कार्यकर्ता : संजय सिंह

Sun, 14 Sep 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-25 : सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं को संबो​धित करतीं विधायक ओमम​णि वर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी। ब्लॉक सभागार में रविवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें पंचायत व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथों में जाकर शिक्षकों एवं स्नातकों को सरकार के विकास कार्यों एवं नीतियों की जानकारी देने का कार्य करें। कहा कि इससे वोट बढ़ाने में मदद मिलेगी। एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने गांव-गांव पहुंचने व संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर भी जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एमएलसी और पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर विजय पाने के लिए कार्यकर्ताओं की अग्नि परीक्षा है। इसे हमेशा की तरह संगठित होकर पार करना है। कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, उदित नारायण द्विवेदी, ओमप्रकाश राजपूत, ज्ञानप्रताप सिंह, आशीष अनुरागी, नागेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दीनदयाल द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें