फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब की दुकान हटवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंची महिलाएं

Mon, 24 Mar 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो29- कलक्ट्रेट में शराब की दुकान हटवाने की मांग करतीं छात्राएं व अन्य। संवाद
विज्ञापन



-तिंदवारी कस्बे का मामला, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। तिंदवारी के मोहल्ला प्रेमनगर मुहल्ले के लोग महिलाओं व छात्राओं के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर सब्जी मंडी के अंदर खुली देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। बताया कि सब्जी मंडी के अंदर देशी शराब की दुकान खुली है। शाम के समय दुकान के आसपास शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता है। वहां से कोचिंग जाने वाली छात्राओं को फब्तियाें का शिकार होना पड़ता है। इससे महिलाओं और छात्राओं में डर व्याप्त है। शिकायती पत्र में राजेश, साधना सिंह, शिल्पी सिंह, गीता, चुन्नी समेत 27 लोगों के हस्ताक्षर हैं। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें