फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुत्रों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा उपवास

Tue, 05 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुत्रों की सलामती और लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने हलछठ पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। व्रत रखा और सज-संवरकर हलछठ माई की पूजा-अर्चना की। फल, मिठाई और सात तरह के अन्न के भुने दाने, मिट्टी के कोढ़उवा में भरकर भोग लगाया। हलछठ माई की कथा सुनी और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से महिलाएओं ने मीठे पकवान, खीर व पूजन के लिए देसी घी की पूडिय़ां बनायी। पास पड़ोस की महिलाओं ने एक साथ दोपहर को हलछठ (कांस व तेंदु पत्ता) सजाकर सात प्रकार के अन्न (अनाज) का भोग लगाकर पूजा की और हलछठ की कथा सुनी।
मान्यता है कि हलछठ का व्रत पुत्रों की दीर्घायु व रोगमुक्त जीवन के लिए किया जाता है। हलछठ पूजन से पुत्रों का जीवन खुशहाल होता है। पूजा से साल घर में अन्न की कमी नहीं रहती। इस दिन व्रत रखने वाले महिलाएं खेतों का जोता-बोया नहीं खातीं। उधर, बाजार में मीठे कोढ़उवा, पसई के चावल व फलों की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा, बबेरू, कमासिन, बिसंडा, तिंदवारी, मटौंध, नरैनी आदि क्षेत्रों में भी हलछठ पूजा की धूम रही। महिलाओं ने पूरा श्रृंगार कर पूजा की और बेटों के लिए लंबी उम्र मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें