फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव के मौके पर सजधज कर पहुंची महिलाओं ने सामुहिक गीत गाए। झूला झूला और महिलाओं ने खेल कर उत्साह प्रकट किया। एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

हार्पर क्लब व गुरूकुल केंद्र के तत्वावधान में महिला हार्पर क्लब में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। इसको लेकर एक दिन पहले से ही महिलाएं तैयारी में लग गई थीं। उन्होंने हाथातों में मेहंदी लगाई और त्योहार के दिन के लिए आभूषण और लहंगा साड़ी व सूट भी सिलेक्ट किए। शुक्रवार को कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं द्वारा सावन नृत्य, कैटवाक, म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल खेले गए। कार्यक्रम की शुरूआत गुरुकुल की छात्राओं ने शिव पंचाक्षर स्त्रोत कथक शैली में प्रस्तुत कर की। शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं लोकनृत्य कजरी की सुंदर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। संचालिका अनुपमा त्रिपाठी के मार्गदर्शन किया। आयोजक आराधना शर्मा, सीमा सिंह, शोभा सिंह, ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, जागृति ने विजेता उपविजेता को पुरस्कृत किया। इस दौरान गीता सिंह, शोभा चौहान, मंजू ओमर, गोवल रूपाली, शालिनी, ओमर, लक्ष्मी, मीरा, गीता सिंह, रूपाली सिंह, जागृति वर्मा संध्या अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें