फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 21 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर बीमारी का सही इलाज न कराने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी सरोज (32) करीब डेढ़ माह से पेट व सीने के दर्द के चलते बीमार चल रही थी। सोमवार को सुबह घर में उसकी हालत बिगड़ने पर पति नीरज उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसने दम तोड़ दिया। पति नीरज ने बताया कि डेढ़ माह से उसका इलाज चल रहा था। उसके दो पुत्रियां हैं। करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

न्यायालय से दो माह पहले उसका समझौता होने पर वह पत्नी को लेकर घर आ गया था। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी मृतका के पिता शिवबाद यादव ने पति पर सही इलाज न कराने और जहर देकर मारने की आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह ने बताया कि पिता द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें