बांदा जिले में नाले में झाड़ियों के बीच एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पानी से निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी भेजा है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में भैरमबाबा स्थान पर बह रहे नाले में एक महिला का शव बबूल के पेड़ की झाड़ियों में फंसा मिला।
महिला के शरीर में कम कपड़े थे। शरीर भी काफी फूला हुआ था। कयास लगाया गया है कि शव 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कहीं से बहकर आया है। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखाया गया है।