फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रिश्तेदार ने की छेड़खानी तो महिला ने जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति की मौत के बाद सास-ससुर से अलग रह रही महिला के घर में घुसकर रिश्तेदार युवक ने छेड़छाड़ की। इस पर महिला ने उसे उठाकर पटक दिया और थप्पड़ जड़ दिए। उसका कालर पकड़कर घसीटते हुए सास-ससुर के पास ले गई। वहां आरोपी ने उसके सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। वह मेहनत मजदूरी कर अपना और बच्चों का भरण पोषण करती है। थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात सास का भतीजा घर में घुस आया। कमरे की लाइट बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने युवक को उठाकर पटक दिया और थप्पड़ जड़ दिए।
उसका कॉलर पकड़कर पड़ोस में रह रहे सास-ससुर के पास घसीटते हुए ले गई और उसकी करतूत बताई। इस बीच मौका पाकर आरोपी ने महिला के सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी व मारपीट की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें