बांदा। पति के साथ बाइक पर आते समय ब्रेकर में उछलकर गिरने से महिला घायल हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। निजामी नगर (बदौसा)ं निवासी इस्माइल खां शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी किस्मतुन बानो (45) को बाइक पर लेकर अमरछी (पन्ना) से वापस लौट रहे थे।
नरैनी के पास ब्रेकर में बाइक उछल जाने से पत्नी किस्मतुन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद