फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जंगली जानवरों से फसल बचाने में बिछाए गए करंट से महिला किसान की मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जंगली सुअरों से फसल को बचाने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर महिला किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव निवासी महरुनिशा (40) मंगलवार को दोपहर दो बजे करीब अपने खेत गई थी। तभी चकरोड से होकर निकले फसल के बचाव के लिए लगाए गए 11 हजार बिजली लाइन के तार में पैर पड़ जाने से उसकी करंट लगने से मौत हो गई। चाचा फिदा हुसैन ने जिला अस्पताल में बताया कि गांव के लपुझइंया पटेल के नलकूप से चार किसानों ने मिलकर 11 हजार लाइन का करंट खेत के आसपास लोहे के पतले तारों के जरिए बिछाया गया था। उसी तार में पैर पड़ जाने से महरूनिशा की करंट लगने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों ने जंगली सुअर से फसल को बचाने के लिए यह करंट बिछाया था। मृतका के 10 बीघा खेती है। उसके चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पति शकील अहमद बंगलुरू में रहकर काम करते हैं। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि खेत में लगे करंट से महिला की मौत हुई है। शव को मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें