फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल में युवती की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक माह पूर्व मायके से ससुराल आई युवती की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी निधि तिवारी (20) पत्नी अश्विनी की सोमवार शाम को हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पड़ोसी क्रांति सिंह ने बताया कि निधि को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से उसकी हालत खराब हो गई थी, जबकि मृतका के भाई जतिन मिश्रा निवासी गल्ला मंडी समाधि कानपुर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन एक माह पूर्व मायके से ससुराल आई थी। ससुरालीजनों ने उसकी बहन को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया वर्ष 2023 में 8 मई को शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें