फोटो-5- मृतका सुशीला देवी। फाइल फोटो
नरैनी (बांदा)। लोहे का दरवाजा बंद करते समय करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मोहल्ला राजीव नगर निवासी सुशीला देवी (60) शनिवार की रात करीब 10 बजे अपने घर का दरवाजा बंद कर रहीं थीं। इस बीच लोहे के दरवाजे से गुजरी केबल के कटी होने से उसमें करंट उतर आया, इससे वह अचेत हो गई। परिजन ने देखा तो सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर लौट गए, उन्होंने न तो पुलिस को सूचना और न ही पोस्टमार्टम कराया है। नरैनी कोतवाल भाष्कर मिश्र ने बताया कि परिजन ने जानकारी नहीं दी है। (संवाद)