फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 2 परिचय- मृतका आशा देवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत
शौच के लिए ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, खुदकुशी की भी आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास शौच क्रिया करने जा रही महिला रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है। हालांकि परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
रंपुरवा मजरा पहरा भरतकूप निवासी आशा देवी (46) पत्नी कल्लू प्रसाद यादव शुक्रवार की शाम शौच करने पैदल जा रही थी। दूरभाष केंद्र के पास बनी रेलवे लाइन पार करते समय चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से बांदा जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे रामनरेश ने बताया कि मां आशा देवी कई साल से गंभीर रोग से पीड़ित थीं। 22 मार्च को लखनऊ से इलाज कराकर घर आई थीं। कई दिनों से वह व्यथित रहती थीं। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। इस संबंध में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने बीमारी से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें