फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 01 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति व दो जेठ के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी विनीता (28) पत्नी बृजराज ने गुरुवार को शाम घर में कमरा बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजे तोड़कर उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ मूरत सिंह ने बताया कि विनीता की बहन रुचि की 13 जुलाई को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए वह मायके मकरबई (कबरई, महोबा) जाने की जिद कर रही थी। पति ने तिल की बुआई कर दो-तीन दिन बाद जाने को कहा तो नाराज होकर फांसी लगा ली। उधर, मृतका के पिता कंधी सिंह ने तिंदवारी थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने छह साल पहले पुत्री की शादी की थी। विवाह के बाद 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर पति और जेठ प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष जनमेजय सचान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत पता चलेगी। पति और जेठ मूरत सिंह व बब्बी सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें