फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नौकरी से मना करने पर महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट नौकरी करने से मना करने पर महिला ने जहर खा लिया। पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी रेखा उर्फ शीलू (26) ने शनिवार की रात घर में जहर खा लिया। पति आशाराम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने रात एक बजे दम तोड़ दिया।
पति ने बताया कि रेखा जेएनएम का कोर्स किए हैं। वह कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करना चाह रही थी। उसके एक पुत्र सात साल व एक पुत्री नौ साल की है। उसने बच्चों के छोटे होने का हवाला देकर मना कर दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति आशाराम ई रिक्शा डीलर है। उधर, मायके पक्ष से आए रेखा के चाचा कबरई महोबा निवासी मनोज साहू ने बताया कि उनकी तरफ से किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं है। वर्ष 2011 में शादी की थी। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी कहासुनी में महिला ने जहर खाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें