फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर का बंटवारा न होने पर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बंटवारे के जिद पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, मायके पक्ष ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये न देने पर फंदा लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहा गांव निवासी आराधना (25) ने शुक्रवार की देर शाम अपने कमरे के अंदर लकड़ी की बल्ली से साड़ी से फंदा लगा लिया। ससुर रामबाबू ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुर ने बताया कि आराधना घर के बंटवारे की जिद कर रही थी। बंटवारा न करने पर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
उधर, मृतका की मां बदौसा थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले आराधना की शादी अभय से की थी। उसकी एक बेटी भी है। ससुराली जन शादी के बाद से दहेज में एक बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर उन्होंने आराधना को फंदा लगाकर मार दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी तीन दिन से खाना भी नहीं खा रही थी। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें