फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। घरेलू विवाद के चलते महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे, तब जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवासी परवीन (25) ने गुरुवार की रात किसी समय कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। शुक्रवार को सुबह जब काफी देर तक परवीन का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे आवाजें लगाईं। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज भी आ रही थी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह से दरवाजा खोला तो यह अंदर फंदे से लटक रही थी। परवीन के चचेरे भाई असलम ने बताया कि गुरुवार की देर शाम परवीन खाना बनाकर अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाकर छोटे पुत्र को लेकर सोने चली गई थी।
विज्ञापन

परवीन का पति हमीद मुंबई में रहकर कमाता है। आशंका जताई जा रही है कि रात में पति से किसी बात को लेकर अनबन होने के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटनास्थल का सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष से मृतका की मां आई थी। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें